
चंदौली। शासन की ओर से जनपद में स्वरोजगार और उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से विकास खंडवार विशेष लोन शिविर आयोजन करने का निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति को जनपद के विभिन्न विकास खंडों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने विकास खण्ड स्तर पर मध्यांह 12 बजे से 2 बजे तक कैंप आयोजित किए जाने का निर्देश दिया है। युवाओं से आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे और उन्हे योजना से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। योजनान्तर्गत 21 से 40 वर्ष के मध्य आयु व न्यूनतम कक्षा 8 पास वाले युवाओं को 5 लाख तक बिना ब्याज, बिना गारंटी के ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें 10 प्रतिशत मार्जिन अनुदान का भी प्राविधान है। जो भी युवा इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है निर्धारित तिथियों में कैम्प में आवश्यक प्रपत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र तथा कोटेशन के साथ उपस्थित होने का कष्ट करें।
विकास खंडवार कैम्प का आयोजन दिनांक 18.05.2026 सदर में, 20.05.2026 को सकलडीहा, 22.05.2026 को चहनिया 25.05.2026 को धानापुर 29.05.2026 को बरहनी 02.06.2026, नियामताबाद 04.06.2026, शहाबगंज 08.06.2026, चकिया 10.06.2026 को नौगढ़ में किया जाएगा। जो लाभार्थी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर आवेदन कर सकते है।

