fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

Chandauli News : गणतंत्र दिवस पर लांच हुआ इन्वेस्टर्स समिट का लोगो और वेबसाइट, केंद्रीय मंत्री ने महेंद्रा में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

चंदौली। गणतंत्र दिवस का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में ध्वजारोहण किया। पुलिस परेड की सलामी ली। वहीं जिलाधिकारी ईशा दुहन ने कलेक्ट्रेट व एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। कर्मियों को संविधान के संकल्पों के पालन की शपथ दिलाई गई। केंद्रीय मंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन्वेस्टर्स समिट का लोगो भी लांच किया।

republic day

पुलिस विभाग की ओर से मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारी उद्योग मंत्री ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के उपरांत भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक राज्य बनाने के लिए संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी उपस्थित लोगों को दिलाई । पुलिस परेड का निरीक्षण किया गया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्र की प्रगति की दिशा में किए जा रहे प्रयास एवं उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। उन्होंने जनपद में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स समिट की वेबसाइट और लोगों भी जारी किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। डीएम ने कलेक्ट्रेट भवन पर सुबह 8:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के उपरांत भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि संविधान के तहत मिले अधिकारों के साथ ही उसमें उल्लिखित कर्तव्यों का भी अवश्य ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने नगर पंचायत चंदौली स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण /सम्मान किया गया तथा राजकीय पालीटेक्निक गेट से बालकों की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त  सरकारी /अर्धसरकारी /ग्राम पंचायत सचिवालय भवनों, अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, समस्त शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण /सम्मान कार्यक्रम किया गया। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान वितरण ,जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरण आदि कार्यक्रम संपन्न हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!