ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पुलिस चौकी में सगे भाइयों की बर्बरता से पिटाई, बेरहम बने दरोगा और सिपाही, एसपी ने जांच बैठाई, दोषी मिले तो होगी कार्रवाई

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में जमीन विवाद के बाद पुलिस के पास न्याय की गुहार लेकर पहुंचे दो सगे भाइयों की औद्योगिक नगर पुलिस चौकी में जमकर पिटाई की गई। आरोप है कि दरोगा पंकज सिंह और कांस्टेबल प्रभुनाथ यादव ने उन्हें जमकर मारा-पीटा। इस बाबत पीड़ित ने मुगलसराय कोतवाल को फोन किया तो उन्होंने भी गलत तरीके से बात की और दोनों को जेल भेजने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी आदित्य लांग्हे ने सीओ से जांच कराने की बात कही है। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

ताहिरपुर निवासी सगे भाई हजारीलाल साहनी और अल्लाह साहनी में जमीन को लेकर शनिवार को विवाद हो गया। दोनों में गालीगलौज हुई। इसके बाद दोनों पक्ष न्याय की गुहार लेकर औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया। आरोप है कि पुलिस ने दोनों को लाकअप में बंद कर उनकी जमकर पिटाई की। पीड़ितों ने दरोगा पंकज सिंह और कांस्टेबल प्रभुनाथ यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित हजारीलाल साहनी ने कहा कि कांस्टेबल का रवैया बहुत गलत रहा। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाएंगे। वहीं एसपी ने कहा कि मामले की जांच सीओ से कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!