fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: विधवा पुत्री को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, महीनों से कर रहा था गंदा काम

चंदौली। विधवा और मानसिक रूप से कमजोर पुत्री के साथ दुष्कर्म के आरोपी पिता को मुगलसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंगे समय से यह गलत काम कर रहा था और विरोध करने पर पत्नी और पुत्री को मारता पीटता भी था।
कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि आरोपी की पत्नी और पुत्री ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसका पति पुत्री के साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। पत्नी इसका विरोध करती थी तो मारपीट करता था। पुत्री विधवा होने के साथ मानसिक रूप से भी कमजोर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी चांद मोहम्मद को मलोखर यादव चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!