ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चंदौली में तेज आंधी के साथ बारिश, पेड़ गिरने से एक की मौत, कई घायल, भारी नुकसान

चंदौली। जिले में बुधवार की शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन आंधी ने भारी तवाही भी मचाई। कमालपुर इलाके में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कई घायल हो गए। घटना के बाद कोहराम मच गया।

 

आंधी के दौरान ढोढ़िया गांव में तेज हवा के चलते कई पेड़ धराशायी हो गए। एक पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ी एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, तेज झोंकों के कारण एक गुमटी पलट गई, जिसकी चपेट में आने से अमरदेव राजभर (55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया।

 

इसी क्षेत्र में सैयदराजा विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह की कार पर भी पेड़ गिर गया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा, हालांकि वे सुरक्षित बच गए। इनायतपुर गांव में स्थिति और भी भयावह रही, जहां लल्लू राम (55 वर्ष) के ऊपर पेड़ गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

तूफान की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई गांवों में दर्जनों घरों की छतें (करकट) उड़ गईं। ढोढ़िया गांव के सैफुल इस्लाम खान और तजम्मूल अंसारी के मकानों पर पेड़ गिरने से उनके घरों के साथ-साथ खड़ी बाइक को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

 

तेज आंधी का असर सामाजिक आयोजनों पर भी पड़ा। शादी-विवाह के पंडाल उखड़कर दूर जा गिरे, जिससे कई कार्यक्रम बाधित हो गए। तार और पोल क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

 

Back to top button
error: Content is protected !!