fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : वन विभाग की अवैध खनन पर कार्रवाई, पत्थर ढोका लदा ट्रैक्टर-ट्राली किया सीज

चंदौली। वन विभाग की टीम ने चंद्रप्रभा रेंज के शिकारगंज अनुभाग अंत4गत शिकारगंज बीज के बहेड़ी वन ब्लाक कं. नं. 3 से पत्थर ढोका लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा। उसे पकड़कर चकिया रेंज परिसर लाया गया। विभाग ने पत्थर जब्त करने के साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक सीज कर दी। कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मची रही।

 

वन विभाग की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर फिरोजपुर पहाड़ी से ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा। उस पर दो घनमीटर पत्थर ढोका लदा था। वन विभाग के चालक की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली चकिया रेंज कार्यालय लाया गया। ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक को सीज कर दिया गया।

 

कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी योगेश कुमार सिंह, वन दरोगा रामचरित्र सिंह, रिशु चौबे, सच्चिदानंद, नंदराम समेत अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

 

 

Back to top button