ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधकीय समिति का चुनाव संपन्न, घनश्याम पाठक प्रबंधक और अंबिका सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

चंदौली। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नई बाजार सकलडीहा के प्रबंधकीय समिति का चुनाव रविवार (03 मई 2026) को संपन्न हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक नौगढ़ जीआईसी के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार केशरी और निर्वाचन अधिकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अजीत कुमार शुक्ला की देखरेख में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें घनश्याम पाठक का प्रबंधक और अंबिका सिंह का अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पांच पदाधिकारियों के साथ ही 12 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए।

प्रबंधक और अध्यक्ष के अलावा उधम सिंह उपाध्यक्ष, लटूरी यादव उप प्रबंधक, घनश्याम उपाध्याय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं गिरधर उपाध्याय, श्यामनारायण राय, मार्केडेय यादव, अवधेश कुमार सिंह, रामअवध राय, साधुराम यादव, लोचन सोनकर, आशुतोष पाठक, मंजू पांडेय, डॉ जलालुद्दीन सुलेमानी, डॉ. दीपक पाठक, हीरालाल पाठक का कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुनाव किया गया।

 

चुनाव के दौरान प्रबंधकीय समिति के 49 सदस्यों में 45 उपस्थित रहे, जबकि चार अनुपस्थित रहे। निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्वों के निर्वहन का भरोसा दिलाया।

Back to top button
error: Content is protected !!