
चंदौली। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के तत्वावधान में 24 अप्रैल शुक्रवार को 21 जोड़ों की दहेज मुक्त शादी कराई जाएगी। विवाह के आयोजन का पूरा इंतजाम समिति की ओर से किया जाएगा। समाज में उदाहरण प्रस्तुत करने वाली समिति की इस नेक पहल की सराहना हो रही है।
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर इमिलियां स्थित अमृत सरोवर पर ब्रह्मबाबा, साधू बाबा दरबार के प्रांगण में आयोजन होगा। कार्यक्रम आयोजक और समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने बताया कि समारोह में समिति के मुख्य संरक्षक, पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह समेत अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे।

