
चंदौली। पीडीडीयू नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में बुधवार को भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों की भारी भागीदारी रही और ऑडिटोरियम खचाखच भरा नजर आया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं परशुराम सेना के संस्थापक सुनील भराला, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, गोरखपुर के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, प्रयागराज के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया और राजेश पति त्रिपाठी सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन और जागरूकता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी। उन्होंने कहा कि समाज केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि देश और प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में उसी नेतृत्व का समर्थन करना चाहिए जो समाज के हितों की रक्षा के लिए खड़ा रहे।

कार्यक्रम के दौरान परशुराम भवन निर्माण और आजाद सेना के गठन की घोषणा भी की गई, जिसे उपस्थित लोगों ने समर्थन दिया। इस मौके पर मैक्सवेल ग्रुप के डायरेक्टर डा केएन पांडेय, वरिष्ठ बीजेपी नेता सूर्यमुनि तिवारी, डैडीज इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक डॉ विनय प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय, डॉ गौतम त्रिपाठी, अजय तिवारी, प्रिंस पांडेय, अरविंद त्रिपाठी, दुर्गेश पांडेय, दीपक दुबे, विशाल तिवारी, अजीत पाठक, मनीष तिवारी, एसएन पांडेय, मस्तू पांडेय, सूरज पांडेय , आदि उपस्थित रहे। संचालन श्रीराम द्विवेदी और शैलेंद्र पांडे कवि ने किया।

