ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : घर में चारपाई पर सोयी बालिका की सर्पदंश से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। बबुरी थाना के कुर्थिया गांव में शुक्रवार की रात चारपाई पर सोयी बालिका को सांप ने डंस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

कुर्थिया गांव निवासी छोटू की पुत्री संस्कृति (11 वर्ष) घर में चारपाई पर सोयी थी। उसी दौरान सांप ने चढ़कर डंस लिया। इससे बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!