
चंदौली। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राज कुमार भाटी की ओर से ब्राह्मण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले ब्राह्मण समाज के लोगों ने बुधवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर को पत्रक सौंपा और विधिक कार्रवाई की मांग की। इसके पूर्व सपा प्रवक्ता का पुतला फूंक अपनी नाराजगी जाहिर की।

समाज के लोगों ने कहा कि राजकुमार भाटी का यह वक्तव्य यह दर्शाता है कि उनके पास कोई सामाजिक और राजनीतिक सोच नहीं है । वह विकृत मानसिकता से भरे है और स्वस्थ समाज से उनका कोई लेना देना नहीं है । ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध सरकार विधिक कार्यवाही करें। समाजवादी पार्टी के मुखिया से भी मांग किया कि ऐसे असामाजिक व्यक्ति को पार्टी से बर्खास्त करे। सचिव पंकज पांडेय ने कहा कि यह बयान उनके मानसिकता को उजागर करता है। आने वाले दिनों में ब्राह्मण यह बताएगा कि कैसे ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाएगा। सत्यमूर्ति ओझा, कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी प्रदीप पांडेय,जितेंद्र तिवारी, रवि तिवारी,रोहित तिवारी , शैलेश मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

