ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव, पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार की तैयारी में थे परिजन

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता की शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन समय रहते सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

नौली गांव निवासी जमुना राम की पत्नी सरोज (32) की शादी वर्ष 2002 में हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह सरोज घर के भीतर करकट के नीचे लोहे के पाइप के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली।

 

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर वापस लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।

 

सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रुकवाते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

 

थाना प्रभारी त्रिवेणी सेन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना से गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!