fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाहेल्थ

Chandauli news: निःसंतान दंपति न हों निराश, घर में गूंजेगी किलकारी, शारदा हास्पिटल में लगने जा रहा निःशुल्क निसंतानता शिविर, वरिष्ठ चिकित्सक बताएंगे समाधान

चंदौली स्थित शारदा हास्पिटल में निःशुल्क निसंतानता शिविर का आयोजन

चंदौली। बांझपन की समस्या से जूझ रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। निःसंतान दंपति भी माता-पिता बनने का सुख प्राप्त कर सकते हैं। 17 अप्रैल दिन बुधवार को चंदौली स्थित शारदा हास्पिटल में निःशुल्क निसंतानता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ महिला चिकित्सक गर्भधारण में आ रही समस्याओं का समाधान बताएंगी। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ की ओर से यह पहल की गई है। दोपहर 12 से अपराह्न तीन बजे तक लगने वाले इस शिविर का लाभ उठाने के लिए 9773987401 या 9773987399 पर संपर्क कर सकते हैं।


एम्स जैसे चिकित्सा संस्थान में कार्य कर चुकीं स्त्री प्रसूति एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ डा. शगुन तिवारी और डा. दीपिका मिश्रा बांझपन से जुड़ी समस्याओं का समाधान बताएंगी। कम शुक्राणु, धीमी गतिशीलता, खराब गुणवत्ता, अंडो में खराबी, रिपोर्ट सामान्य होने पर भी संतान नहीं होना, IVF फेल दंपति, बार-बार गर्भपात जैसी समस्याओं का सामना कर रही महिलाएं शिविर का लाभ उठा सकती हैं।

Back to top button