fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : बीजेपी की मैराथन कार्यशाला हुई, जानिये निकाय चुनाव को लेकर क्या हुई चर्चा

चंदौली। बीजेपी ने संगठन से जुड़े हर कार्यकर्ता की जानकारी ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सरल एप नाम से एक पोर्टल लॉंच किया गया है। इसमें पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम, पद, शैक्षणिक योग्यता से लेकर अन्य जानकारी अपलोड रहेगा। अप्रैल के पहले हफ्ते तक ये सारी जानकारी अपलोड की जानी है। इसको लेकर सोमवार को चकिया नगर के ठाकुरबाग मंदिर परिसर में चकिया मंडल के मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंडल कार्यशाला हुई। इसमें आगामी नगर निकाय, लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिए गए।

 

मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि पार्टी के महाविस्तार अभियान में सबको हिस्सा लेना है। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तीकरण ही हमारी जीत का आधार बनेगा। इसलिए जिन बूथों पर पन्ना प्रमुख नहीं हैं वहां पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करें। उन्होंने कहा कि मण्डल के पदाधिकारी शक्ति केन्द्र पर और शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी बूथ स्तर तक प्रवास सुनिश्चित करें। भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने बताया सरल एप में रजिस्ट्रेशन और सत्यापन जरूरी होगा। सरल एप में केवल पंजीयन से काम नहीं चलेगा। एप में कार्यकर्ता अपने बारे में पूरी जानकारी स्वयं अपलोड करेगा। इसके बाद जिले से बनाए गए सदस्य बूथ, मंडल और शक्ति केंद्रों तक पहुंचकर उनकी जानकारी का सत्यापन करेंगे। आईडी पासवर्ड की मदद से उस कार्यकर्ता की पूरी जानकारी सही तरीके से अपलोड करेंगे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कैलाश जायसवाल ने किया। बैठक में विशिष्ट अतिथि सुनील श्रीवास्तव, उमाशंकर सिंह ,प्रदीप मौर्या, राकेश मिश्रा,दिव्या जायसवाल, राजेश चौहान, रामदुलारे, शुभम मोदनवाल ,रोहित सोनकर, सुशील पांडे, उमेश शर्मा, सुशील जायसवाल, प्रसन्ना, राजू माली, सरदार जीत सिंह, नीरज गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, प्रमोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!