ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : भाजपा धूमधाम से मनाएगी जन्म शताब्दी वर्ष, गांव-गांव ढूंढी जाएंगी अटल जी की स्मृतियां, सानिध्य में रहे लोगों को करेंगे सम्मानित  

चंदौली। भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाएगी। इस दौरान विशेष अभियान चलाए जाएंगे। गांव-गांव अटल जी स्मृतियां ढूंढी जाएंगी। वहीं उनके सानिध्य में रह चुके लोगों को चिह्नित कर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने इसको लेकर जानकारी दी।

 

बीजेपी की ओर से अटल स्मृति संकलन और संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले में ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित किया जाएगा, जिनके पास अटल जी के साथ साझा किए गए क्षणों की कोई स्मृति हो। मसलन, कोई फोटो, किताब या फोटोग्राफ, आडियो और वीडियो क्लिप। ऐसे लोगों से उन स्मृतियों को प्राप्त कर पार्टी संकलित करेगी।

 

वहीं एसे लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा, जिन्होंने बीजेपी पदाधिकारी, संघ के स्वयंसेवक के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम किया हो। अटल जी पर लिखे लेखों, पुस्तकों को एकत्रित कर सूचीबद्ध किया जाएगा। इन जानकारियों को राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

 

संगठन की ओर से 15 फरवरी से 15 मार्च तक अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, अटल पर लिखी गई पुस्तकों, लेखों और लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं अटल जी की संकलित स्मृतियों की जानकारी डिजिटल प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। सम्मेलन में अटल जी की प्रेरणा से शुरू हुई योजनाओं का भी प्रस्तुतीकरण होगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी शिवराज सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विवेक सिंह, आशीष गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!