क्राइमचंदौली

आपस में झगड़ा कर पति पत्नी ने पी लिया फिनाइल, अस्पताल में भर्ती

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाट नंबर-1 में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दोनों ने एक साथ फिनाइल पी लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए पीपी सेंटर में भर्ती कराया।

बताया गया कि सोनू जायसवाल (34) और उनकी पत्नी निधि (32) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान दोनों ने फिनायल पी लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों खतरे से बाहर हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!