fbpx
चंदौलीनिकाय चुनावराज्य/जिला

Chandauli news: योगी आदित्यनाथ की टीम के सिपहसलार रहे बीजेपी प्रत्याशी ओम प्रकाश सिंह, जानिए पत्रकार से लेकर राजनेता तक का सफर

गर्मी और निकाय चुनाव की सरगर्मी दोनों पूरे शबाब पर हैं। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रत्याशी जनसंपर्क में जुट गए हैं और मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। पूर्वांचल टाइम्स अपने प्रत्याशी को जानिए कालम के जरिए निकाय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों की जानकारी जनता जनार्दन तक पहुंचाने का प्रयास करेगा। आज बात नगर पंचायत चंदौली अध्यक्ष पद प्रत्याशी ओम प्रकाश सिंह की।

 

नगर पंचायत चंदौली से बीजेपी प्रत्याशी हैं ओम प्रकाश सिंह
नगर पंचायत चंदौली अध्यक्ष पद की सीट अबकी सामान्य है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने ओम प्रकाश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। कई दावेदारों की दावेदारी को खारिज करते हुए ओपी सिंह पर भरोसा जताया है। इस भरोसे की वजह ओपी सिंह की सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता मानी जा रही है। चंदौली के वार्ड संख्या चार कमलानगर निवासी ओपी सिंह इंटरमीडिएट तक पढ़े हैं। वर्ष 2001 में पत्रकारिता से जुड़े और 2010 में ग्रापए के जिलाध्यक्ष चुने गए। 1990 से ही बीजेपी के सक्रिय सदस्य हैं। श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबियों में इनका नाम आता है। कारण 2008 में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष बने और संगठन को मजबूत किया। 2017 से 2018 तक काशी क्षेत्र. के मंडल प्रभारी रहे। इसके अलावा ईंट निर्माण समिति के जिला उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। राजनीतिक और समाजिक क्षेत्र में काफी योगदान रहा। ये मौनी बाबा आश्रम ट्रस्ट के प्रबंधक भी हैं।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!