चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: पीडीडीयू नगर में बनेगा फ्लाईओवर या चौड़ी होगी सड़क, जानिए सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के सर्वे का सच

चंदौली। पीडीडीयू नगर में जीटी रोड पर स्थित व्यापारियों की सांस अटकी हुई है। कारण पड़ाव से लेकर गंजी प्रसाद तिराहे तक सड़क चौ़ड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। लिहाजा सैकड़ों दुकाने ध्वस्तीकरण की जद में आएंगी। पीडब्ल्यूडी की ओर से दुकानदारों को नोटिस भी जारी की जा चुकी है। व्यापारी सुभाषनगर पार्क से गंजी प्रसाद तिराहे तक फ्लाईओवर निर्माण की मांग कर रहे हैं। हालांकि फ्लाईओवर बनने की स्थिति में भी दुकानों का टूटना तय है।

जानिए सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के सर्वे का सच
जिला प्रशासन सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर दोनों ही विकल्पों पर विचार कर रहा है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार सिंह के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर सेतु निगम की ओर से एलिवेटेड पुल के लिए सर्वे किया गया है। प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। पुल की लंबाई तकरीबन 1900 मीटर होगी, जो चार लेन का होगा। एक्सईएन बताते हैं कि यदि पुल बनता भी है तो भी दुकाने टूटेंगी। पुल बनने की स्थिति में ध्वस्तीकरण का दायरा और बड़ा हो सकता है। पुल के बाद सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। इसके बाद पानी निकासी के लिए नाली निर्माण भी होगा। स्टेशन तक पहुंचने के लिए चौड़े सर्विस लेन का होना नितांत आवश्यक है। फिलहाल पुल निर्माण की योजना शासन की स्वीकृति पर निर्भर करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!