ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: एयर शो को लेकर चंदौली में नो-एंट्री लागू, भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगी रोक, जानिये पुलिस का ट्रैफिक प्लान

चंदौली। वाराणसी के नमो घाट पर प्रस्तावित भारतीय वायुसेना के एयर शो को देखते हुए चंदौली में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। चंदौली पुलिस के अनुसार, जनपद में 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नो-एंट्री प्लान लागू रहेगा। इसके तहत कोयला मंडी और लंका मैदान की ओर जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, एयर शो के दौरान 22, 24 और 25 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक वाराणसी जाने वाले वाहनों के लिए विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी।

कोयला मण्डी से रामनगर मार्ग

कोयला मण्डी से कोई भी ट्रक या भारी वाहन पड़ाव होते हुए रामनगर की तरफ नहीं जाएगा। यह नो-इन्ट्री रात्रि 24:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक खोली जाएगी।

 

लंका मैदान से कोयला मण्डी मार्ग

लंका मैदान से कटेसर होते हुए कोयला मण्डी की तरफ कोई भी ट्रक या भारी वाहन नहीं जाएगा। यह नो-इन्ट्री भी रात्रि 24:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक खोली जाएगी।

 

दिव्याकालीन प्रतिबंध

कोयला मण्डी व लंका मैदान दोनों ही तरफ से दिन के समय नो-इन्ट्री सख्ती से लागू रहेगी।

 

लंका मैदान से चकिया तिराहा मार्ग

लंका मैदान से चकिया तिराहे होते हुए पड़ाव (मुगलसराय) की तरफ कोई भी मालवाहक या भारी वाहन नहीं जाएगा।

 

महत्वपूर्ण अपील
उपरोक्त व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त ट्रक व्यापारियों एवं चालकों से अपील की जाती है कि वे सहयोग करें तथा कोयला मण्डी क्षेत्र में किसी भी ट्रक या भारी वाहन को मुख्य मार्ग (मेन रोड) या सर्विस रोड पर खड़ा न होने दें।

Back to top button
error: Content is protected !!