fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, घटना से मचा कोहराम

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली के ताजपुर गांव के समीप बेकाबू डंपर ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

अलीनगर थाना क्षेत्र के घूरो गांव निवासी गोविंद गुप्ता (30) अपनी दो सालियों को ससुराल पगही छोड़कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही ताजपुर गांव के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर सड़क किनारे पलट गया। घटना में बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी सकलडीहा भेजा। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गोविंद के छोटे भाई अरविंद गुप्ता की 15 मई को शादी हुई थी। इसमें सगे संबंधी सहित नात रिश्तेदार जुटे थे। उसमें गोविंद गुप्ता की दो सालियां भी आई थीं। मंगलवार को उन्हीं को ससुराल वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!