चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: सड़क हादसे में कोटेदार की मौत, परिवार में छाया मातम

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र में गयापुर–रसिया मार्ग पर अनियंत्रित ऑटो पलट जाने से पालपुर–गयापुर निवासी कोटेदार मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मनोज कुमार किसी कार्यवश बाहर गए थे। रात में ऑटो से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान गयापुर-रसिया मार्ग पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ममोज कुमार को गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल भेजा। हालांकि चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। गांव के लोगों का कहना है कि मनोज कुमार हमेशा सभी के सुख-दुख में खड़े रहते थे। ऐसे मिलनसार और मददगार इंसान का इस तरह असमय चले जाना सभी के लिए बेहद दुखद है।

Back to top button
error: Content is protected !!