fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli news: चकिया विधानसभा में देर शाम पहुंची देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

 

मुरली श्याम

चकिया। समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित ‘देश बचाओ देश बनाओ’ पदयात्रा बुधवार की देर शाम चकिया विधानसभा में पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने पद यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। सिकीठीया से प्रारंभ होकर लेवा मोड़ होते हुए गौड़ीहार तक गई। सपा की नीतियों और संकल्‍पों को जन जन तक पहुंचाया गया।

पदयात्रा के प्रभारी अभिषेक यादव ने बताया कि यह पदयात्रा लगभग 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी है। इस पदयात्रा का उद्देश्य समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही वर्तमान भाजपा सरकार की कुनीतियों को जनता के बीच रखना है।

इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, राजेश यादव युवजन सभा प्रदेश सचिव, विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डू, रमेश गुप्ता, अजय गुप्ता, दशरथ सोनकर, अपसाद खान, मुस्ताक अहमद खान, राम कृत एडवोकेट, विभूति नारायण यादव, महेंद्र सिंह, रवि प्रकाश चौबे, राकेश मोदनवाल, विनोद गुप्ता, सुभाष खरवार, प्रीतम जायसवाल, अनिल यादव ,अतीक अहमद, इत्यादि लोग उपस्थित रहे

Back to top button
error: Content is protected !!