ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : एडीएम से मिला प्रधान संघ, रुपेठा प्रधान के खिलाफ कार्रवाई वापस लेने की मांग की

चंदौली। प्रधान संघ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एडीएम उमेश मिश्रा से मिला। इस दौरान पत्रक सौंपकर रुपेठा ग्राम प्रधान के खिलाफ हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की। बोले, प्रधान पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई प्रधान के अधिकारों का सीधे-सीधे हनन है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधान की ओर से स्पष्टीकरण (फोटो) उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद कार्रवाई की गई। यह सीधे-सीधे प्रधान के अधिकारों के हनन के समान है। प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों को बहाल करना न्याय संगत होगा। प्रधान संघ रूपेठा प्रधान के समस्त अधिकार बहाल करने की मांग करता है। इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह यादव, गृजेश सिंह, विनोद कुमार, सिद्धार्थ मौर्या, सुनील सिंह, प्यारेलाल पासवान, ऊषा यादव, ऋषभ आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!