fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सशिस गांव-गांव चौपाल लगाकर बताएगी सपा की नीतियां व सिद्धांत, वक्ता बोले, भाजपा सरकार जनता को कर रही गुमराह

चंदौली। अलीनगर स्थित श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय प्रांगण में रविवार को समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष एसपी पटेल ने संगठन की नीतियों व सिद्धांतों पर चर्चा की। साथ ही गांव-गांव चौपाल लगाकर सपा की नीतियों को बताने का काम करें।

 

उन्होंने कहा कि इस समय किसान, महिलाएं, बेरोजगार, शिक्षक सहित सभी का हक और अधिकार छीनने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। यूरिया खाद की बोरी 50 किलो की जगह 40 किलो कर दी गई। रेट में कोई कटौती नहीं की गई। इसके अलावा किसानो का एक बीघा खेती की लागत बढ़ गई है। इससे किसान और बेरोजगार आत्महत्या कर रहा है। संविदा पर नौकरियां दी जा रही है। पदर्थ शिक्षकों को हटाया जा रहा है। सिर्फ रेलवे में 10 से 12 लाख पद खाली है लेकिन, भरने के जगह ठेके पर काम दिया जा रहा है। हमें इतना मजबूर किया जा रहा है कि आने वाली पीढ़ी हमारी शिक्षा से वंचित हो जाए। ताकि हम जैसे कहें, जैसे चाहे वैसे देश रहे। हमारे एक बच्चे पर भी 1 लाख 40 हजार कर्ज है। 5 किलो राशन के माध्यम से भोली भाली जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी शिक्षक सभा के कार्यकर्ता पदाधिकारी टीम बनाकर गांव-गांव बूथ बूथ पहुंचकर इस निकम्मी सरकार के झूठे फरेब वादे के प्रति जागरूक कर इस सरकार को हटाने का काम करें। ताकि हमारे देश और बच्चों का भविष्य संवारा जा सके। इस मौके पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव हरदेव कुशवाहा ,प्रदेश सचिव संजय प्रियदर्शी ,संजय यादव ,राधेश्याम ,प्रमोद सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष बैजनाथ यादव, चंद्रशेखर शर्मा, प्रेम प्रकाश ,संजय मौर्या ,अमित कुमार ,दिनेश कुमार ,हर्चित कुमार, इंद्रजीत शर्मा,रामनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!