fbpx
चंदौली

Chandauli News : कैबिनेट मंत्री निर्माणाधीन स्टेट आफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट का लिया जायजा, बोले, पूर्वांचल में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर  

चंदौली। मत्स्य विभाग मंत्री डा. संजय निषाद बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर चंदौली पहुंचे। उन्होंने मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी में निर्माणाधीन स्टेट आफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट (मछली मंडी) का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। साथ ही जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि पूर्वांचल के मत्स्य पालकों व मछुआ समाज के लोगों को लाभ मिल सके।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मछली मंडी के निर्माण से न सिर्फ चंदौली, बल्कि पूर्वांचल के मत्स्य पालकों को काफी लाभ होगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मत्स्य मंडी का निर्माण 61.87 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। इसमें 30 करोड़ केंद्रांश, 20 करोड़ राज्यांश और 11.87 करोड़ रुपये मंडी परिषद का होगा। मंडी में विभिन्न श्रेणी की 111 नग दुकानें होंगी। इसके अलावा प्रशासनिक भवन कोल्ड रूम व अन्य बहुद्देशीय अवसंरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। यहां मछली का थोक व फुटकर व्यापार, रंगीन मछलियों का व्यापार, मत्स्य बीज व मत्स्य पूरक आहार के लिए आउटलेट भी खुलेंगे। इससे पूर्वांचल के मत्स्य पालकों के मत्स्य उत्पादों को उचित मूल्य मिलेगा। मंत्री बोले, केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से मछुआ समाज के हित में तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। भविष्य में भी तमाम योजनाओं के जरिये लाभान्वित किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!