fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: लगातार बारिश से गिरा कच्चा मकान,खुले आसमान के नीचे आया गरीब परिवार, प्रशासन से मुआवजे की लगाई गुहार

तरुण भार्गव

चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के नौडीहा गांव में लगातार 24 घंटे बारिश से गरीब का कच्चा मकान धराशायी हो गया। इससे गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

 

गांव निवासी निरहू यादव पुत्र स्वर्गीय धनेशर का कच्चा आशियाना उजाड़ दिया। सोमवार से ही चकिया तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। इससे नौडीहा ग्राम के गरीब वृद्ध का मिट्टी का घर ढह गया। इससे घर मे रखा घर-गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। निरहू यादव के पास घर के अलावा कहीं और भूमि नहीं है। घर गिरने से गरीब काफी चिंतित है। भुक्तभोगी ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल सुजीत यादव ने बताया कि घटना की जानकारी गांव के ही सलीम कुरैशी से प्राप्त हुई है। जांच रिपोर्ट लगाकर नुकसान की भरपाई मुआवजे के रूप में की जाएगी।

Back to top button