fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : रक्षाबंधन को लेकर असमंजस, जानिये कब है शुभ योग और मुहुर्त

चंदौली। रक्षाबंधन (Rakshabandhan) को लेकर इस बार लोगो में विभेद है। कोई 30 अगस्त को कोई 31 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने की बात कह रहा है। इससे असमंजस की स्थिति बनी है। ज्योतिषविदों की मानें तो 30 तारीख की रात में ही रक्षाबंधन के लिए शुभ मुहुर्त है। भद्राकाल के बाद शुभ घड़ी में रक्षाबंधन उत्तम माना जाएगा।

 

पंडित अत्युतानंद पाठक ने बताया कि 30 अगस्त बुधवार को शाम 8:57 तक भद्रा है। बुधवार को ही 8 बजकर 57 मिनट से रक्षाबंधन सुबह यानी 31 अगस्त गुरुवार सुबह 7:46 तक शुभ घड़ी मानी जाएगी। बुधवार को ही पूर्णिमा का मान होगा। शुक्रवार से भादो लग जाएगा। इसलिए शुभ मुहुर्त में ही रक्षाबंधन करना श्रेष्ठ रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!