
चंदौली। कम्पोजिट विद्यालय अगस्तीपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व पलकधारी पाण्डेय की प्रतिमा के अनावरण की पहली वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि सूर्यमुनी तिवारी ने स्व पलकधारी पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हम आजादी के महान सेनानी के योगदान को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाण्डेय जी के द्वारा किए गए संघर्ष और उनके आदर्शों को जानना और उनका पालन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पाण्डेय, दीनानाथ पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, अजय सिंह, ओमकारनाथ पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आशीष पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। ईश्वरचंद्र त्रिपाठी ने संचालन किया।