fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: भगवान श्रीराम को सोशल मीडिया पर गाली देने वाले की लगी लंका, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

चंदौली। नफरती पैगाम के जरिए धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। सोशल मीडिया पर प्रभु श्री राम को गाली देने वाले की पुलिस ने लंका लगा दी।सकलडीहा थाना अंतर्गत बरठी गांव के मनबढ़ फरहाद खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोप है की युवक ने सोशल साइट्स पर भगवान राम के प्रति अशोभनीय टिप्पणी कर चार स्क्रीनशाट संलग्न करते हुए जो इंस्टाग्राम प्लेटफार्म का पोस्ट किया था।
इंस्टाग्राम आईडी mr_fharhad_khan99 द्वारा भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी की गयी थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पोस्ट मोहम्मद अब्दुल्ला पुत्र मंजूर आलम निवासी ग्राम बरठी थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली द्वारा किया गया है। उक्त पोस्ट के कारण आम जनमानस में काफी क्षोभ व आक्रोश व्याप्त हो गया। साम्प्रदायिक तनाव की आशंका के मद्देनजर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर सुबह ग्राम बरठी से गिरफ्तार कर लिया गया।

Back to top button