fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : पीडीडीयू नगर में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

चंदौली। पीडीडीयू नगर स्थित लान में सपा मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने सपा की नीतियों व सिद्धांत बताए। साथ ही मंहगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की।

 

उन्होंने कहा कि आने वाला समय आपका है। देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, दुराचार, अत्याचार का बोलबाला है। इसको एकजुट होकर समाप्त करने की जरूरत है। भाजपा शासनकाल में बढ़ती महंगाई आम जनमानस की कमर तोड़ रही है। शिक्षा महंगी होती जा रही है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। किसानों का उपज औने पौने दामों में बिक रहा है। जिससे किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी खुद कह रहे हैं कि 80 करोड लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। इसका मतलब देश में गरीबी बढ़ती जा रही है, लेकिन तानाशाह सरकार नौकरी मांगने पर नौजवानों पर लाठी बरसा रही है। इनके खिलाफ बोलने पर ईडी सीबीआई का भय दिखाकर डराया जा रहा है। घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसके खिलाफ इंडिया गठबंधन कमर कसकर एकजुटता दिखाने का काम करेगा। पूर्व सांसद कैलाशनाथ यादव ने कहा कि ऐसी निकम्मी सरकार को सत्ता से हटाने की जरूरत है। ताकि गरीबों नौजवानों बेरोजगारों किसने शोषित वंचितों की बात करने वाले लोगों को सत्ता पर आसीन कर देश से भ्रष्टाचार,महंगाई,बेरोजगारी हटाया जाय। इस मौके पर पूर्व मंत्री विजय शंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, छोटू तिवारी, नफीस अहमद, सुदामा यादव,राजाराम सोनकर, इंद्रजीत शर्मा, संजय नट, डॉ वीरेंद्र बिन्द, गुरु पुरन पटेल, केदार यादव, संतोष पाठक, मुसाफिर चौहान, परवेज अहमद, सोनू चौहान, बैजनाथ यादव, गार्गी पटेल, संतोष यादव, आनंद सिंह, चंद्रशेखर यादव, तस्लीम अंसारी, अयूब खान गुड्डू, जलालुद्दीन अंसारी, निरंजन कनौजिया, गुलशेर सिद्दीकी, विकास चौबे, महेंद्र माही, गोपाल पांडेय, रीता चिरई, चंद्रभानु यादव, दिलीप पासवान, महेंद्र पाल, रमाशंकर निषाद, स्वदेशी गुप्ता, लालू बियार आदि रहे।

Back to top button