fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाया व्यापक अभियान, दो दिन में 40 वाहनों का चालान, 17 सीज

चंदौली। परिवहन विभाग की ओर से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन अभियान शुरू किया गया है। बुधवार व गुरुवार को दो दिनों तक व्यापक अभियान के दौरान 40 वाहनों का चालान और 17 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। साथ ही 18 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची है।

 

एआरटीओ राम सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग अभियान चला रहा है। सड़क पर ओवरलोड वाहन, परमिट फेल, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आदि की जांच की जा रही है। बुधवार रात से गुरुवार की दोपहर तक 40 वाहन का चालान तथा 17 गाड़ियों को सीज करने के साथ ही साथ 18 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि जांच के दौरान कुछ वाहनों के परमिट फेल थे। जबकि कुछ वाहनों के हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट नहीं थे। वही ओवरलोड वाहन भी जांच के दौरान पकड़े गए। बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके लिए विभागीय टीम लगातार हाइवे सहित अन्य मार्गों पर जांच पड़ताल करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!