चंदौली। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग में स्थायी समिति सदस्य नामित होने पर विधायक रमेश जायसवाल का चंदौली पश्चिमी मंडल के बनौली कला चट्टी पर भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व युवा नेता अखिलेश तिवारी भन्टू गुरु ने किया।
समारोह में चंदौली पश्चिमी मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सोनकर, रविशंकर सिंह बब्बू, सूरज सिंह, सुभाष मौर्य, शेषमणि सिंह, मनोज सिंह, लुटावन सिंह, अनिल तिवारी डब्बू, जोखू पासवान, रामवृक्ष शर्मा, संजीवन मौर्य, और ओमप्रकाश वियार सहित कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी और व्यापारी गण उपस्थित थे। सभी ने विधायक का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश तिवारी भन्टू गुरु ने विधायक को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विधायक की उपलब्धियों की सराहना की। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को सफल और यादगार बना दिया।