fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : दो माह से नहीं मिल रहा था मानदेय, आर्थिक तंगी ने ली शिक्षामित्र की जान

चंदौली। कम्पोजिट विद्यालय भैसही में कार्यरत शिक्षामित्र सुचित्रा बहादुर (46) वर्ष की शनिवार को मौत हो गई। इलले परिजनों में कोहराम मच गया। आर्थिक तंगी के चलते समुचित इलाज न करा पाने की वजह से शिक्षामित्र के जान गंवाने की बात सामने आई है। पिछले दो माह से उनका मानदेय नहीं मिला था।

शिक्षामित्रों का समायोजन 2017 में रदद् हो गया था, तभी से महिला शिक्षामित्र सुचित्रा बहादुर आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। उन्हें छह माह पहले ब्रेन हैमरेज हो गया था, तभी से इनका इलाज चल रहा था। शिक्षामित्रों को अब महज १० हजार रुपये मानदेय मिलते हैं। इतनी कम धनराशि में घर-परिवार के साथ ही अच्छे इलाज का खर्च वहन कर पाना मुश्किल हो गया था। समुचित इलाज न होने की वजह से शिक्षामित्र की मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति सूर्यभान सिंह व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षामित्र को दो पुत्रियां और एक पुत्र है। बच्चों में अभी किसी की शादी नहीं हुई है। बड़ी लड़की की उम्र 24 वर्ष दूसरे की 21 वर्ष व लड़के की उम्र 18 वर्ष है। परिजनों ने भरणपोषण के लिए सरकार से गुहार लगाई है।

Back to top button