fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : डीएपी की किल्लत व कीमत वृद्धि को लेकर कांग्रेसी मुखर, राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपा

चंदौली। डीएपी की किल्लत और दाम वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब मकसूद खान और जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपा। सरकार से किसानों के हित में निर्णय लेने की मांग की। चेताया कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि डीएपी खाद की कमी के चलते हमारे अन्नदाता परेशान हैं। भाजपा सरकार डीएपी के दामों में वृद्धि कर दी गई है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस कठिन परिस्थिति में सरकार का यह कर्तव्य बनता है कि डीएपी खाद की कमी को दूर कर उपलब्धता सुनिश्चित करे और दामों की गई वृद्धि को वापस ले। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, मधु राय,जनाब अकिल अहमद,गंगा प्रसाद, अरुण द्विवेदी,राहुल सिंह,श्रीकांत पाठक, बाबा गोंड,दिलीप यादव,दुर्गेश उपाध्याय,कमलेश कुमार आसिफ,अमरदेव राम,अनिल कुमार आदि रहे।

Back to top button