fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : केंद्रीय मंत्री ने निर्माणाधीन मछली मंडी व मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण, बोले, यह उत्तर भारत की पहली अल्ट्रा माडर्न फिश मंडी

चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने शुक्रवार को फिश मंडी व जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के मेडिकल विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। उन्होंने अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि के अंदर काम पूरा कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि मछली पालकों और मछली व्यापारियों के प्रशिक्षण के लिए एक कॉन्फ्रेंस हाल भी होगा। जहां समय-समय पर मछली पालन से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। और मत्स्य पालकों को नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इस अल्ट्रा मॉडर्न बिल्डिंग में मछली से संबंधित अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना पीएम मोदी की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। उत्तर भारत की यह पहली ऐसी मंडी है जो अल्ट्रा मॉडर्न फिश मंडी है। यह पूरी मंडी पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। मछली एक पेरिशेबल आइटम है और तालाब से निकलने के बाद बहुत जल्दी ही खराब होने लगता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए यहां पर एक कोल्ड स्टोरेज भी रहेगा। फिश मंडी के बनने से यहां मछली के आयात और निर्यात की संभावना बढ़ेगी और लोगों के आय में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। इस दौरान जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे, सहायक निदेशक मत्स्य अधिकारी,मंडी सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Back to top button