वाराणसी

आकांक्षा दुबे के मोबाइल से खुलेगा उनकी मौत का राज, एक दिन पहले Instagram पर हुई थीं लाइव

वाराणसी। भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को सारनाथ थाने क्षेत्र के एक होटल के कमरे में कथित तौर पर सुसाइड कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। होटल के जिस कमरे में आकांक्षा रुकी थीं। वहां से पुलिस को उनका मोबाइल भी मिला है, जिसे पुलिस ने लैब में जांच के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस इसे पूरी तरह सुसाइड केस मान रही है क्योंकि आकांक्षा का कमरा अंदर से बंद था।

एसीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आकांक्षा दुबे के मोबाइल फोन में फेस लॉक लगा हुआ है। मोबाइल को ओपन करने के लिए भेज दिया गया है। परिवार को भी इसकी सूचना दी गई है। पता किया जा रहा है कि मौत के एक दिन पहले आकांक्षा किन-किन लोगों से मिली थीं और उनकी किससे-किससे कॉल पर बात हुई थी। पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित कर दिया गया है। आकांक्षा एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर लाइव भी हुई थीं।

 

बता दें, आकांक्षा सारनाथ स्थित सोमेंद्र होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरी हुई थीं। 22 मार्च से 25 तारीख तक वो अपनी फिल्म शूटिंग में लगी हुई थीं। कल रात वो इंस्टाग्राम पर लाइव भी आई थीं। वो अपने फैंस से बात करते हुए खुश दिखाई दे रही थीं। लाइव में अभिनेत्री पवन सिंह के साथ गाना रिलीज होने की जानकारी भी दे रही थीं। लाइव के समय आकांक्षा सोमेंद्र होटल में ही मौजूद थीं।

बताया जा रहा है कि आकांक्षा मौत के एक दिन पहले किसी पार्टी में भी गई थीं। रविवार सुबह 11 बजे जब फिल्म के क्रू मेंबर फिल्म शूटिंग पर चलने के लिए बुलाने गए तो आकांक्षा का शव लटका हुआ मिला। क्रू मेंबर ने तुरंत इस बात की जानकारी होटल मैनेजर को दिया। इसके बाद होटल मैनेजर ने पुलिस को सुचना दी। वहीं, अगर आकांक्षा के शव की बात करें तो, एक्ट्रेस का शव बैगनी रंग की साड़ी से लटका हुआ मिला था। वहीं आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से ही Youtube और सोशल मीडिया पर उनका आखिरी गाना छाया हुआ है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!