fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली : संगोष्ठी में आधुनिक भारत के निर्माण में प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर, एमएलसी व विधायक ने लोगों से की अपील

तरूण भार्गव

चंदौली। आदर्श जन चेतना समिति व राष्ट्र सृजन अभियान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आधुनिक भारत के निर्माण में प्रकृति संरक्षण पर जोर दिया गया। विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य व विधायक कैलाश खरवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी बाबू रामविलास सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

gosthi

इस अवसर पर वृक्षबंधु डा. परशुराम सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में प्रकृति संरक्षण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए जीवन में अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं। बता दें कि वन विभाग की ओर से भी पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। चंद्रप्रभा वन्य जीव प्रभाग में काफी संख्या में पौधे रोपित किए गए हैं। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ गीता शुक्ला, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद प्रकाश पांडेय, भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल, नामित सभासद चंदा जायसवाल, युवा कल्याण अधिकारी मदन, जीआईसी चकिया के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव, एसडीओ अनिल कुमार, भाजपा जिला महामंत्री काशीनाथ सिंह, शंभूनाथ सिंह, एडवोकेट प्रदीप नारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक जय सिंह आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!