fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः नवभारत मेला में दिखेंगी सरकार की उपलब्धियां व पीएम की जीवन यात्रा

चंदौली। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में नवभारत मेला का आयोजन किया गया। मुगलसराय विधायक साधना सिंह व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इसमें पीएम की अब तक जीवन यात्रा व सरकार की उपलब्धियों को बैनर, पोस्टर के माध्यम से दिखाया गया।

इस पर अवसर पर विधायक ने कहा, प्रधानमनंत्री के नेतृत्व में देश व संगठन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। गरीब, अतिपिछड़ों के हित में तमाम योजनाएं संचालित की गईं। गरीबों की हालत में सुधार से देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों व सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा, संगठन की ओर से जो भी दायित्व दिया जाए, कार्यकर्ता उसे हर हाल में पूरा करें। कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की अहम कड़ी होते हैं। जिला प्रवासी मंजीत सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा, युवा मोर्चा भाजपा की महत्वपूर्ण कड़ी है। युवा बड़े से बड़ा बदलाव करने की क्षमता रखते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भी उन्हें पूरी सक्रियता के साथ लगना होगा। लोगों को पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से अवगत कराया। साथ ही विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दें। योजनाओं के लाभ से वंचित पात्रों की आवाज बनकर अधिकारियों को अवगत कराएं। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसअवसर पर जय सिंह, संदीप मौर्य, अमित अग्रहरि, विवेक सिंह, जितेंद्र गुप्ता, आलोक सिंह, आशुतोष तिवारी, जरीना अंसारी, प्रतीक पांडेय, शशि यादव, अमित सैनी, निशांत सिंह आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!