fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः पुलिस को चकमा देकर सपाइयों ने जगह-जगह फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

चंदौली। लखीमपुर खीरी की घटना से नाराज सपा कार्यकर्ताओं के चंदौली में सीएम के आगमन की जानकारी होने पर विरोध स्वरूप प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। हालांकि अशांति की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सपा नेताओं को नजरबंद कर लिया था। बावजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देते हुए पुतला फूंका।


सकलडीहा क्षेत्र के छोटूसराय चौराहे पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का प्रतीक पुतला दहन किया गया। सपा युवा नेता राजकुमार पप्पू के नेतृत्व में टडिया चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। कैथापुर चौराहे पर सभासद विनय यादव डब्बू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और नारेबाजी की। किसान नेता केदार यादव के नेतृत्व में गंजख्वाजा चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2016 में कर चुके हैं धन भी आवंटित कर दिया गया था। उसी प्रोजेक्ट का शिलान्यास करना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। भाजपा के गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा अपने वाहन से किसानों को कुचल कर हत्या कर दी गई। किसानों को न्याय दिलाने की बजाय सीएम और पीएम भाषणबाजी में व्यस्त हैं। इस मौके पर डॉ स्वामीनाथ, सरवन यादव, राघवेंद्र, दिनेश प्रजापति, धर्मराज, मंजीत यादव, लालू पाल, विशाल यादव, राजवीर चौहान, रतन यादव, ओम, गोलू सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!