fbpx
चंदौली

चंदौली: धनतेरस बना अमंगल, खोदाई करते वक्त गिरा मिट्टी का टीला, दो की मौत, कई मलबे में दबे

चंदौली: धनतेरस बना अमंगल, खोदाई करते वक्त गिरा मिट्टी का टीला, दो की मौत, कई मलबे में दबे

चंदौली। नौगढ़ थाना के उदितपुर सुर्रा में मिट्टी का टीला ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। कई के मलबे में दबे होने की सूचना मिल रही है। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। जेसीबी से मिट्टी हटाकर मलबे के अंदर दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना के बाद जिलाधिकारी संजीव सिंह व एसपी अंकुर अग्रवाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। दीपावली से दो दिन पूर्व हुए इस हादसे से गांव में मातम पसर गया है।नौगढ़ में मलबे में दबे मजदूर

दीपावली पर घर के रंगरोगन के लिए उदितपुर सुर्रा गांव निवासी शिवकुमार (50), दूधनाथ विश्वकर्मा (48) गांव के कुछ लोगों के साथ जंगल में मिट्टी खोद कर लाने गए थे। एक टीला से मिट्टी की खोदाई कर रहे थे। इसी बीच विशालकाय टीला अचानक ढह गया। इसमें सभी दब गए। इसकी जानकारी होते ही कोहराम मच गया। सूचना के बाद आननफानन में एसडीएम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाई गई तो शिवकुमार व दूधनाथ का शव बरामद किया गया। मलबे के नीचे अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। ऐसे में राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस के साथ ही अधिकारियों की टीम मौके पर जमी है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!