ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: डॉ रामअधार जोसफ बने किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष

चंदौली। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राबर्ट्सगंज, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चकिया डा राम अधार जोसफ को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री जोसफ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बुधवार को पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि डा जोसेफ जमीनी कार्यकर्ता एवं किसान आंदोलन के सिपाही रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और संघर्षशील व्यक्तित्व से पूर्वांचल में किसान कांग्रेस निश्चित रूप से मजबूत होगी। पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए डाक्टर राम आधार जोसेफ ने कहा कि चंदौली धान का कटोरा है । वह किसान हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी डॉ नारायण मूर्ति ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी शशि नाथ उपाध्याय प्रदीप मिश्रा मधु राय आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को शुभकामना दीं।

Back to top button
error: Content is protected !!