ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: कचहरी परिसर में गंदगी अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

चंदौली। कचहरी परिसर में गंदगी और कूड़े का अंबार को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एडीजे प्रथम और सदर एसडीएम से शिकायत के बावजूद परिसर में सफाई नहीं कराई जा रही है। कहा कि सफाई कर्मियों के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। इससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर से दुर्गंध आने से संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ गया है।

विरोध प्रदर्शन में पूर्व महामंत्री डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व महामंत्री सिविल बार वीरेंद्र प्रताप सिंह( दाढ़ी) राजेश कुमार सिंह ललित शर्मा विनोद कुमार राठौर राजबहादुर सिंह उर्फ ट्विंकल आदि अधिवक्ता शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!