
चंदौली। विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं ने भी कमर कस ली है। योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने और पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में गांवों में चौपाल लगाकर न सिर्फ जनता की समस्या सुन रहे हैं बल्कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। भाजपा चिकित्स प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कृष्णा नंद पांडेय फौजी ने सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र में अभियान की कमान संभाल रखी है तो मुगलसराय विधान सभा में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह खासे सक्रिय हैं।
कृष्णानंद पांडेय फौजी ने हांडा में लगाई चौपाल
चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा नंद पांडेय फौजी ने सकलडीहा विधान सभा के हांडा गांव में जन चौपाल लगाकर लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में बताया। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर प्रदेश का कायाकल्प कर दिया है। वो काम भी हुए हैं जो असंभव लगते थे। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांतों का पालन करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभांवित कर रही है। आज कोई भी विपक्षी दल इस सरकार के मुकाबले कहीं नहीं ठहर रहा। भाजपा सरकार जन-जन में लोकप्रिय है।
राणा प्रताप सिंह ने बताई सरकार की नीतियां
किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने मुगलसराय विधान सभा क्षेत्र के गुवास, बरहुली और कठौरी में जनचौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। कहा केंद्र और प्रदेश की सरकारें देश और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जा रही हैं। सरकार पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।