fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः पूर्व विधायक साधना सिंह के भाई को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे जिले की कमान

चंदौली। मुगलसराय की पूर्व विधायक साधना सिंह के भाई राघवेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विगत दिनों संगठन के लखनऊ स्थित अटल कन्वेंशन हाल में संपन्न शपथ ग्रहण समारोह में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। राघवेंद्र पिछले कई वर्षों से व्यापार मंडल में सक्रिय थे।


राघवेंद्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और संतोष जायसवाल जिला महामंत्री बनाए गए हैं। शीर्ष नेतृत्व ने इन्हें जिला इकाई और नगरीय इकाइयों के गठन का अधिकार भी दिया है। आशा जताई है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री संगठन को प्रभावशाली बनाने और जिले के व्यापारियों की समस्याओं के निदान में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसके निर्वहन का प्रयास करूंगा। हर मोर्चे पर व्यापारियों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!