fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः चुनाव जीतने के बाद चंदौली के इकलौते सपा विधायक प्रभु नारायण ने बाबा दरबार में टेका मत्था, जनता के लिए कही यह बात

चंदौली। यूपी विधान सभा चुनाव में चंदौली की तीन सीटों पर कमल खिला तो सकलडीहा में विधायक प्रभुनारायण यादव ने दोबारा जनता का विश्वास जीतकर सपा का सम्मान बरकरार रखा। जीत दर्ज करने के बाद शुक्रवार को रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम दरबार में मत्था टेका। सपा विधायक ने बाबा का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की जनता का आभार भी व्यक्त किया। कहा कि सकलडीहा विधानसभा की जनता ने लगातार दूसरी बार भी उन पर भरोसा जताया और विधायक बनाया। क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। जो भी बन पड़ेगा विकास की दिशा में कार्य करूंगा। क्षेत्र में जो काम अधूरे रह गए उन्हें पूरा करना प्राथमिकता होगी। दर्शन पूजन के दौरान काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बतादें कि सपा विधायक प्रभुनारायण यादव ने लगातार दूसरी बार बीजेपी प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी को हराकर विधान सभा का चुनाव जीता।

Back to top button
error: Content is protected !!