fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : फंदे से लटकता मिला महिला का शव, मायकेवालों ने हत्या का लगाया आरोप

चंदौली। चकिया कोतवाली के फिरोजपुर कस्बा में महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायकेवालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

 

इंद्रावती देवी की शादी 12 साल पहले फिरोजपुर के महेंद्र शर्मा से हुई थी। महेंद्र शर्मा हेतिमपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की जनसेवा केंद्र चलाता है। इंद्रावती का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। आसपास के लोगों व मायकेवालों का आरोप है कि महेंद्र का किसी महिला के साथ चक्कर चल रहा था। चार माह पहले भी उसने इंद्रावती को जहर खिलाकर मारने की कोशिश की थी। हालांकि समय से अस्पताल पहुंचाए जाने की वजह से उसकी जान बच गई। बहरहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!