fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली की दर्शना सिंह को बीजेपी ने दिया राज्य सभा का टिकट, जीत लगभग तय

चंदौली। बीजेपी के राज्यसभा के लिए छह नामों की सूची जारी कर दी है। इसमें चंदौली निवासी बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह का नाम भी शामिल है। इन सभी सीटों पर बीजेपी की जीत लगभग तय है। दर्शना सिंह बरहनी ब्लाक के धीना थाना अंतर्गत चखनियां गांव की रहने वाली हैं।


दर्शना सिंह पिछले लगभग एक दशक से बीजेपी में खासी सक्रिय हैं। महिलाओं को बीजेपी से जोड़ने में इनकी बड़ी भूमिका रही। अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत चंदौली बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में की। इसके बाद इन्हें क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। बाद में कद और बढ़ा तो महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के बाद महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। अब पार्टी ने इन्हें राज्यसभा का टिकट दिया है। दर्शना सिंह का मायका जौनपुर है जबकि ससुराल धीना क्षेत्र के चखनियां में है।

Back to top button