fbpx
क्राइमराज्य/जिलावाराणसी

बनारस में बालिका हास्टल के मैनेजर को दिनदहाड़े मारी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर

वाराणसी। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक शहर बनारस में बदमाशों की बंदूक से निकली गोलियां कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रही हैं। बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुए दुर्गाकुंड क्षेत्र के कैवल्यधाम कोलोनी में बालिका हास्टल के 32 वर्षीय मैनेजर विशाल को गोलीमार दी। पेट में दो गोली लगने के बाद लहुलुहान विशाल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी अमित पाठक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायल युवक रामनगर का रहने वाला है।
प्रत्यक्षदर्शियों के बताया कि मैनेजर विशाल हास्टल के बाहर खड़े थे। तभी बाइक से दो नकाबपोश बदमाश आए और विशाल को गोलीमार भाग निकले। भेलूपुर पुलिस को मौके से तीन खोखे मिले हैं। मामले की पड़ताल और अपराधियों की धरपकड़ जारी है। विशाल को गोली किस वजह से मारी गई अभी स्पष्ट नहीं को सका है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!