fbpx
ख़बरेंचंदौली

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर किया जागरूक

चंदौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चकिया नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। हाथ में तिरंगा लेकर नगर का भ्रमण किया। इसके जरिए लोगों नें देशभक्ति की अलख जगाई। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की।

 

इस बार देश आजादी की ७५वीं वर्षगाठ मना रहा है। इसको यादगार बनाने में शासन-प्रशासन जुटा हुआ है। हर घर में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसको लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराना चाहिए। संगठन की ओर से यह संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!