fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : बाइक को बचाने में पलटा आटो, पत्नी को दवा दिलाने जा रहे पति की मौत

चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के ढोढ़िया गांव के समीप मंगलवार की दोपहर एक बजे सकलडीहा की तरफ से सवारी बैठाकर आ रहा ऑटो बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गया। इस दौरान आटो में सवार राजेंद्र कुमार (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

अलीनागर थाना के पास रेवा गांव निवासी राजेंद्र कुमार अपनी पत्नी कविता के साथ ऑटो से कमालपुर इलाज के लिए जा रहा था। ढोढ़िया गांव के समीप बाइक को बचाने के चककर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान राजेंद्र को गंभीर चोटें आईं। वहीं ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल 112 नम्बर पर फोनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पीआरवी पहुंची। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button